फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: नाहरा-नाहरी रोड रेलवे फ्लाईओवर पर देर रात दर्दनाक हादसा, बिजली कर्मचारी की मौत

Sun, 02 Aug 2026 10:27 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं कार चालक की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में शनिवार देर रात करीब 12 बजे नाहरा-नाहरी रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में बिजली विभाग में ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक मनोज कुमार (39) पुत्र जसवंत सिंह, खरखौदा (सोनीपत) का रहने वाले थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनोज कुमार बहादुरगढ़ में बिजली विभाग में इम्पीरियल कंपनी के तहत ठेके पर कार्यरत थे। शनिवार रात वे अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (HR-79E-1638) से ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर उनकी बाइक की कार (DL-7CY-5553) से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


हादसे में मनोज कुमार और कार चालक दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं कार चालक की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें