फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: गांव चमनपुरा के पास दर्दनाक हादसा; अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक महिला की मौत और तीन रेफर

Fri, 26 Jan 2024 01:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

जांच अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि कमलेश पत्नी महावीर उम्र गांव दुजाना की रहने वाली थी। वह शुक्रवार सुबह कंपनी में जा रही थी। ट्रैक्टर में सवार होकर ट्रैक्टर में तीन महिला और भी बैठी हुई थी ज्यादा धुंध होने के चलते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव चमनपुरा के पास धुंध के चलते अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गई। घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। सभी महिलाएं ट्रैक्टर में सवार होकर नजदीक ही कंपनी में काम करने जा रही थी। ज्यादा धुंध होने के चलते किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्ती की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन महिला को गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

जांच अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि कमलेश पत्नी महावीर उम्र गांव दुजाना की रहने वाली थी। वह शुक्रवार सुबह कंपनी में जा रही थी। ट्रैक्टर में सवार होकर ट्रैक्टर में तीन महिला और भी बैठी हुई थी ज्यादा धुंध होने के चलते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कमलेश की मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं को गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें