फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहद गांव में दर्दनाक हादसा : पांच वर्षीय बच्चे पर गिरा निर्माणाधीन मकान से लोहे का जाल, मौत

Mon, 24 Nov 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : नागरिक अस्पताल में बेटे की मौत पर विलाप करती मां। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित गांव रोहद में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें निर्माणाधीन मकान की छत से लोहे का जाल पांच साल के बच्चे पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के गांव बरखरी निवासी लोकेंद्र मजदूरी करता है और परिवार सहित रोहद गांव में किराये पर रहता है। लोकेंद्र के पास दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 7 साल का और छोटा बेटा पीयूष पांच वर्ष का था। वह रोहद गांव में एक मकान बना रहा था। पीयूष भी उसी मकान में खेल रहा था। उसी दौरान अचानक छत में लगा लोहे का जाल टूटकर नीचे गिर गया।
जाल नीचे खेल रहे पीयूष पर आ गिरा। उसकी चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो उन्होंने जाल को वहां से हटाया और पीयूष को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




घटना की जानकारी मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि जाल कैसे गिरा और इसमें किसी की लापरवाही तो नहीं रही।
विज्ञापन


- राजकुमार, जांच अधिकारी, आसौदा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें