फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात पुलिस झज्जर इंचार्ज होंगे मास्टर गेम बास्केटबॉल हरियाणा 50 प्लस टीम के कप्तान

Wed, 16 Apr 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आगामी 20 से 24 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 7वीं मास्टर्स गेम बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा बास्केटबॉल टीम 50 प्लस आयु वर्ग में भाग ले रही है। इसमें झज्जर पुलिस के यातायात प्रभारी व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी नरेश कुमार संधू को कप्तान बनाया गया है। उनको 5वीं बार हरियाणा बास्केटबॉल टीम की कमान दी गई है।
विज्ञापन

हरियाणा मास्टर्स गेम के सचिव सुशील कुमार ने बताया कि नरेश कुमार संधू पिछले चार साल से हरियाणा बास्केटबॉल टीम को राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक दिलवा रहे हैं। 2023 में दक्षिण कोरिया के ज्योंबक में भारतीय टीम के खिलाड़ी होते हुए टीम को सिल्वर मेडल जितवाकर देश ओर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया। संघ ने नरेश कुमार संधू पर भरोसा जताया है कि इस बार भी टीम हरियाणा बास्केटबॉल को मैडल दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। और हरियाणा पुलिस और झज्जर पुलिस का नाम रोशन करेंगे। हरियाणा मास्टर्स गेम बास्केटबॉल टीम को श्री माधव पेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कुलदीप शर्मा ने खेल किट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की टीम एक बार फिर से पदक लाकर नाम रोशन करेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें