19jjrp24- नगर परिषद कार्यालय में ईओ से मिलने जाते व्यापारी। स्रोत-व्यापार मंडल
झज्जर। घंटाघर टाउन हॉल ब्लॉक के सभी व्यापारी घंटाघर में शौचालय के ताला लगाने के पश्चात नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र से मिले। उन्होंने जानकारी दी की कि घंटाघर, टाउन हॉल की जगह उपायुक्त के आदेश पर हाई एजुकेशन समिति (एनजीओ) को दे दी गई है।
अब शौचालय की चाबी उन्हीं के पास है। दो दिन में इस बारे में बैठक होने पर शौचालय की दूसरी चाबी व्यापार मंडल को दे दी जाएगी। वहीं व्यापारियों ने डाकघर के पास बने शौचालय के बंद होने का कारण जाना तो ईओ ने बताया कि शौचालय का कनेक्शन जोड़ने में समस्या आ रही है।
आगामी दो दिनों में इसका भी समाधान कर दिया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि शौचालयों के बंद होने के कारण दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईओ ने का कि जल्द ही इ न समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।