झज्जर में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। गांव बहराना निवासी अमित, सुरेश, प्रवेश गांव बालंद से ट्रैक्टर-ट्र्राली में रेत भरकर अपने गांव बहराना जा रहे थे। जब वह गांव डीघल टोल टैक्स से निकले तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। संंतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया।
झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव डीघल टोल टैक्स के पास संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव बहराना निवासी अमित, सुरेश, प्रवेश गांव बालंद से ट्रैक्टर-ट्र्राली में रेत भरकर अपने गांव बहराना जा रहे थे। जब वह गांव डीघल टोल टैक्स से निकले तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। संंतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रैक्टर के डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रैक्टर पर सवार अमित व सुरेश सड़क पर जा गिरे।
अमित व सुरेश की मौके पर मौत हो गई। प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। डीघल चौकी प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि डीघल टोल टैक्स के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगडऩे से डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली थी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।