फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर से रोहतक आने-जाने पर चुकाना होगा पांच रुपये अधिक टोल

विज्ञापन
सुनसान पड़ा टोल प्लाजा। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
बेरी। देशभर में लॉकडाउन हुए 13 दिन हो गए हैं। लॉकडाउन के पहले दिन से ही न केवल गांव शहर की गलियां बल्कि शहरों से गुजरते नेशनल हाईवे भी सुनसान हैं। एक ओर जहां केंद्र सरकार लॉकडाउन से लोगों को हुए नुकसान के चलते विभिन्न वस्तुओं और और बैंक ब्याज की दरों में भी कटौती कर रही है। ऐसे में हाईवे पर लगे टोल प्लाजा ने वाहनों की कैटेगरी अनुसार टोल की दरों में इजाफा कर दिया है। लाइट व्हीकल जैसे कार, जीप की टोल दरों में अप डाउन में 5 रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि अन्य माध्यम बड़े वाहनों की दरों में भारी इजाफा है। मासिक पास 50 से लेकर सौ रुपये बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह इसी माह की एक तारीख से ही टोल की बढ़ी हुई दरों को बाकायदा लागू भी किया जा चुका है। अधिकांश संख्या में टोल से गुजरने वाली कार, जीप जैसे व्हीकल को अब अप डाउन करने पर पहली दरों से पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे। बात झज्जर से गुजरते नेशनल हाईवे 71 की करें तो यहां के डीघल स्थित टोल प्लाजा पर भी बीती 31 मार्च की अर्धरात्रि से ही नई दरों को लागू किया जा चुका है। सर्वे के अनुसार प्रतिदिन करीब 12 से 13 हजार वाहन इस टोल से गुजरते हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते अब यह संख्या घट कर एक से दो हजार के बीच ही रह गई है। यहां से गुजरने वाले इन वाहनों से बढ़ी दरों से ही टोल वसूला जा रहा है।
हर साल रिवाइज होती हैं दरें
टोल प्रबंधन कंपनी के मैनेजर नितेश मलिक के अनुसार टोल दरों को नए वित्त वर्ष से हर साल रिवाइज किया जाता है। रिवाइज हुई दरों में श्रेणी अनुसार दरों में कमी व बढ़ोतरी की जाती है। इस बार कंपनी ने टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक बढ़ोतरी हुई। वहीं बड़ी संख्या में कार, जीप जैसे निजी वाहनों के आवागमन के बावजूद कंपनी ने इनका अप डाउन अब 5 रुपये और महंगा किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीघल टोल प्लाजा के नए रेट
वाहन वन साइड अप डाउन मासिक पास
कार जीप वैन लाइट, मोटर वाहन 45 70 1525
लाइट कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस 75 110 2465
बड़े वाहन, ट्रक बस 155 235 5170
हैवी मशीनरी वाहन 245 365 8105
ओवर साइज वाहन 295 445 9865
डीघल टोल प्लाजा पर पुरानी रेट लिस्ट
वाहन वन साइड अप डाउन मासिक पास
कार जीप वैन लाइट, मोटर वाहन 45 65 1475
लाइट कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस 70 105 2380
बड़े वाहन, ट्रक बस 150 225 4990
हैवी मशीनरी वाहन 235 350 7830
ओवर साइज वाहन 285 430 9530
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें