फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स की वसूली घंटों तक रुकवाई

Sat, 28 Nov 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक-दिल्ली रोड पर गांव रोहद के निकट वीरवार को शुरू किए गए टोल प्लाजा पर रोहद व आसपास के ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया और टैक्स वसूली रुकवा दी।
विज्ञापन


ये ग्रामीण आसपास के 24 गावों को टोल मुक्त करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर आसपास के 24 गांवों के सभी वाहनों को टोल मुक्त नहीं किया गया तो टोल को चलने नहीं देंगे।

तीन घंटे बंद रहा टोल
नेशनल हाइवे अथॉरिटी द्वारा नेशनल हाइवे पर रोहद के निकट टोल वसूली शुरू करने से झमेला हो गया है। आसपास के ग्रामीण टोल का विरोध कर रहे हैं। वे अपने तमाम वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे रोहद, मांडोठी, सांपला, गढ़ी व दहकोरा आदि गांवों के करीब डेढ़ सौ ग्रामीण टोल प्लाजा पहुंच गए और अपने वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग करने लगे।

रोहतक से टीकरी बॉर्डर तक हाइवे को विकसित करने वाली कंपनी वेस्ट हरियाणा हाइवे प्रा. लि. के टोल प्रबंधक उनकी मांग मानने से आनाकानी करने लगे तो टोल वसूली बंद करा दी।

ग्रामीणों ने टोल पर काफी हंगामा किया। पुलिस बल ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को बातचीत के लिए शांत किया। टोल बंद होने से सांपला और बहादुरगढ़ की तरफ से आ रहे सभी वाहन बिना टोल दिए निकलने शुरू हो गए। करीब तीन घंटे बाद टोल वसूली शुरू हो पाई।

इनके लिए मांगी छूट
नगर पालिका सांपला के पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र कोच, रोहद निवासी कप्तान सिंह, पूर्व सपरंच आनंद, वेदपाल व राम कुमार आदि ग्रामीणों ने टोल प्रबंधन के समक्ष अपनी मांग रखी।

घंटों तक हुई बातचीत के बाद ग्रामीणों ने कंपनी के जनरल मैनेजर (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) मोहन कुमार झा को 24 गांवों की एक सूची थमा दी और कहा कि इन गावों का कोई भी व्यक्ति टोल टैक्स नहीं देगा।

टोल प्लाजा पर किसी ग्रामीण के साथ जबरदस्ती हुई तो टोल को चलने नहीं देंगे। टोल मैनेजर दिनेश भनवाला और बहादुरगढ़ सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।

इन गांवों को फ्री करने मांग
ग्रामीणों ने आसपास के 24 गांवों की सूची टोल प्रबंधन को सौंपी है और इन गांवों के वाहनों को सिर्फ आई कार्ड पर ही टोल मुक्त करने की मांग की है।

ये गांव हैं : रोहद, मांडोठी, खरहर, आसंडा, भापड़ोदा, इस्माइला, गीझी, दतोड़, कुलताना, भैंसरू कलां, भैंसरू खुर्द, दहकोरा, लोहारेड़ी, नयाबांस, सांपला, गढ़ी सांपला, आसौदा, जसौर खेड़ी, खेड़ी जसौर, चुलियाना, गांधरा, मातन, खरावड़ और बहराना।

जीएम ने दिया आश्वासन
जीएम मोहन कुमार झा ने कहा कि नियम के अनुसार किसी भी वाहन को छूट नहीं दी जा सकती। इस बारे में उचित निर्णय के लिए वह कंपनी के अधिकारियों व झज्जर की उपायुक्त से बातचीत करेंगे। ले

किन अगर सरकार मकड़ोली, गंगायचा, डीघल व डाहर टोल की तरह यहां भी सब्सिडी मिलती है तो ग्रामीणों को छूट दी जा सकती है।

कंपनी ने 10 किलोमीटर तक दूरी वाले गांवों के वाहनों को 150 रुपये में और 10 से ऊपर 20 किलोमीटर तक दूरी वाले गांवों के वाहनों को 300 रुपये महीना पास जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें