फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंबेडकर भवन पूरा करने के लिए, सीएम को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
-फोटो 59 : मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते दलित सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र लूखड़। वि
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव कानोंदा का अधूरा पड़ा आंबेडकर भवन इन दिनों नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बना हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों और दलित महासभा हरियाणा ने सवाल उठाए हैं। सभा के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र लूखड ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समय गांव कानोंदा में आंबेडकर भवन का निर्माण कराने के लिए 18 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई।
विज्ञापन

इसका निर्माण ठेकेदार के माध्यम से कराया गया। ठेकेदार ने ढांचा तो तैयार करा दिया लेकिन पैसों की कमी के चलते न तो छत पक्की हुई और न ही लिपाई हुई। इसके अलावा प्लास्टर और गेट भी नहीं लगाया गया।
इसके कारण आंबेडकर भवन के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गईं हैं और यहां पर नशेड़ियों और जुआ खेलने वाले पहुंच जाते हैं। भवन के कार्य को पूरा कराने के लिए पिछले सप्ताह सभा के अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले और आंबेडकर भवन को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए एक मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें