-फोटो 52 : विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। शहर के बालौर रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी किरण बाला के निर्देशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के टीम के सदस्यों के सहयोग से महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी विशेष रुचि दिखाते हुए बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य दलबीर सिंह और मंच संचालन मंजू दलाल ने किया।
प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। इसमें हिंदी कविता, हरियाणवीं कविता, अंग्रेजी कविता, भाषण, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता करवाई गई। दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन, गीत, नृत्य और लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इस मौके पर प्राचार्य दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों को अपने वक्तव्य में कहा प्रतिभा खोज कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभा को मंच देना है। पहले दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम वीरवार को घोषित किए जाएंगे।