बहादुरगढ़। साधना से जीवन की पूर्णता प्राप्त होती है, शरीर निरोगी बनता है और मन भक्ति में लीन होकर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। यह बात जगद्गुरु महायोगी सिद्धबाबा महाराज ने कही।
वे रविवार को महासंक्रांति पर चतरा धाम (नेपाल) से अनंत विभूषित जगद्गुरु महायोगी सिद्धबाबा महाराज का बहादुरगढ़ पहुंचे है। सेक्टर-6 निवासी सोमदत्त शर्मा के आवास पर महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का मेला लग गया।
भक्तजनों ने सद्गुरुदेव के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने भी महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, पार्षद ज्योति रोहिल्ला, रानी सोलंकी, संतोष राठी, पवन रोहिल्ला, राजेश राठी आर्य, ब्रह्म समाज सेवा समिति के अध्यक्ष महेश वशिष्ठ आदि मौके पर पहुंचे।
प्रेम नगर पहुंचे महाराज
महाराज का प्रेमनगर पहुंचने पर भी स्वागत किया गया। यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ पुष्प मालाओं से उनका स्वागत किया गया। यहां पर राजीव शर्मा व राजेश राठी द्वारा शॉल भेंट की गई। इस अवसर पर नित्यानंद मुद्गल, श्याम सुंदर गुप्ता, सतवीर राठी, नवीन, लाला गोयल, रमेश मिस्त्री, विकास दलाल, विक्रम, पंकज बत्रा मौजूद रहे।