फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन साल पहले हटे 60 साल पुराने अवैध कब्जे, अब बनेगी पक्की फिरनी

विज्ञापन
06jjrp08- गांव बहु में कनीना रोड पर हटाया गया कब्जा। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहु में कनीना रोड पर प्रशासन की तरफ से अदालत के आदेश पर करीब 60 साल पुराने अवैध कब्जे तीन साल पहले हटाए गए। अब यहां पर ब्लॉकिंग टाइल लगाकर जल्द ही फिरनी को पक्का करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण खुश हैं। रास्ते को साफ करवा कर उसे पर मिट्टी, रोड डालकर सड़क बनाने का रास्ता तैयार कर दिया गया है। सरपंच प्रतिनिधि प्रेम नंबरदार ने बताया कि जल्द ही साढ़े 27 फीट की फिरनी काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य जगहों पर भी हाल ही में अवैध कब्जे हटवा कर पंचायत घर बनवाना शुरू कर दिया है।
साथ ही उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि मनोहर के मकान से प्राइमरी स्कूल तक कुछ लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। कब्जा को भी प्रशासन ने जल्द हटवाकर आमजन के लिए सुविधा देने का काम करना चाहिए। गौरतलब हो कि 60 वर्षों से बहु गांव में कनीना-बहु झोलरी मार्ग पर अनेक लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था।
विज्ञापन

इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गांव के कई लोगों ने 18 फीट सड़क के किनारे किनारे साढ़े 27 फीट तक जगह पर अवैध कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें