झज्जर। जिले के तीन खिलाड़ियों का विजय हजारे ट्रॉफी में चयन हुआ है। इसमें झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल और सामंत जाखड़ का चयन हरियाणा टीम में हुआ है। वहीं बहादुरगढ़ निवासी विकास सिंह का चयन गोवा की टीम में हुआ है।
बीसीसीआई की तरफ से 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग प्रदेशों की टीमों ने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है।सामंत जाखड़ और यशवर्धन दलाल का पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में चयन हुआ है जबकि विकास सिंह का तीसरी बार चयन किया गया है। यशवर्धन दलाल और सामंत जाखड़ अब तक हरियाणा की तरफ से अलग-अलग प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। हाल ही में आयोजित हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दोनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा इस वर्ष यशवर्धन दलाल ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया है।
सामंत जाखड़ ने इस वर्ष कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी और पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, विकास सिंह पिछले तीन वर्षों से गोवा की टीम से खेल रहे हैं। इस वर्ष सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विकास सिंह का गोवा टीम में चयन हुआ था। विकास सिंह ने गोवा की तरफ से रणजी ट्रॉफी भी खेल रहे है।
23jjrp15- झज्जर। यशवर्धन दलाल
23jjrp15- झज्जर। यशवर्धन दलाल