23jjrp06- सीएसआर के तहत किसानों को ट्रेक्टर सौंपते बीडीपीओ व अन्य अधिकारी। स्रोत-आयोजक
झज्जर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रिलायंस एमईटी सिटी व रिलायंस फाउंडेशन ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर-ट्रॉली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को गांवों की साफ-सफाई व स्वच्छता प्रबंधन के लिए सशक्त बनाना है।
इस पहल के अंतर्गत बादली, फैजाबाद व एमपी माजरा को ट्रैक्टर व ट्रॉली प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसवी गोयल सीईओ और डब्ल्यूटीडी रिलायंस एमईटी सिटी रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि खंड विकास व पंचायत अधिकारी बादली सुमित बेनीवाल ने पहल की सराहना की। मौके पर कर्नल रोमल रजैन हेड सीएसआर रिलायंस एमईटी, राकेश बी. सिन्हा हेड इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकेश कापसे मौजूद रहे।