फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में तीन पार्किंग पड़े खाली, सड़कों के किनारे खड़े वाहन

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- बालाजी चौक के नजदीक नगर पालिका की ओर से बनाई गई अस्थाई पार्किंग में खड़े कम वाह
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर शहर में तीन अस्थाई पार्किंग सुविधा होने के बावजूद मुख्य बाजारों और प्रमुख सड़कों के किनारे वाहन खड़े रहते है। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को पड़ताल में शहर के तीनों पार्किंग स्थानों पर कुछ वाहन खड़े मिले जबकि अधिकांश हिस्सा खाली मिला।
विज्ञापन

वहीं गोशाला रोड पर सड़क के दोनों तरफ 15 दो पहिया वाहन व 10 चारपहिया वाहन खड़े मिले। इसके बाद मसानी चौक से बालाजी चौक तक 300 मीटर की दूरी पर सड़क के दोनों तरफ 80 दुपहिया वाहन व 25 चारपहिया वाहन खड़े मिले।
इसी तरह बालाजी चौक से शंकर मार्केट के 200 मीटर सड़क मार्ग पर एक तरफ 60 दुपहिया वाहन व 15 चारपहिया वाहन खड़े मिले जबकि दूसरी तरफ 30 दुपहिया वाहन खड़े मिले। शॉपिंग कांप्लेक्स में 50 से अधिक दो पहिया वाहन खड़े मिले।
विज्ञापन

इसके साथ ही विश्वकर्मा चौक से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक 150 मीटर सड़क मार्ग पर 40 से अधिक चारपहिया वाहन पाए गए। सड़क के दोनों ओर खड़े दुपहिया और चारपहिया वाहन यातायात को बाधित कर रहे हैं। इसका सीधा असर आम नागरिकों, व्यापारियों, स्कूली वाहनों पर पड़ रहा है।
बॉक्स
नगर पालिका की ओर से पार्किंग बनाई गई है लेकिन लोग वाहनों को सड़क पर खड़ा कर रहे है। इसके कारण जाम के हालात बन जाता है। -दिनेश चंद्र वैद्य, दुकानदार
बॉक्स
उपभोक्ता अपने वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा कर गायब हो जाते है और उसके बाद एक-दो घंटे बाद आते है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती और दुर्घटना का अंदेशा रहता है। -राजेंद्र पोपली, राहगीर
बॉक्स
नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने के साथ वाहनों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। नपा की ओर मुनादी करवाकर वाहनों को पार्किंग के अंदर खड़ा करने के आदेश जारी किए ताकि अन्य चालकों को राहत मिले। -दीपक, चालक
बॉक्स
सिनेमा रोड पर अपने वाहन रोड कि किनारे खड़ा करके बैंकों में चले जाते है। दो घंटे बाद आते है। यातायात पुलिस की ओर से इन वाहनों को पार्किंग खड़ा कराना चाहिए ताकि जाम की स्थिति न बन सके।-सोहनलाल, दुकानदार
-
वर्जन:
शहर की सड़क किनारे खड़े वाहनों को पार्किंग खड़ा करने के लिए नगर पालिका की ओर से मुनादी कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर चालान कराया जाएगा। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- बालाजी चौक के नजदीक नगर पालिका की ओर से बनाई गई अस्थाई पार्किंग में खड़े कम वाह

फोटो संख्या:60- बालाजी चौक के नजदीक नगर पालिका की ओर से बनाई गई अस्थाई पार्किंग में खड़े कम वाह

फोटो संख्या:60- बालाजी चौक के नजदीक नगर पालिका की ओर से बनाई गई अस्थाई पार्किंग में खड़े कम वाह

फोटो संख्या:60- बालाजी चौक के नजदीक नगर पालिका की ओर से बनाई गई अस्थाई पार्किंग में खड़े कम वाह

फोटो संख्या:60- बालाजी चौक के नजदीक नगर पालिका की ओर से बनाई गई अस्थाई पार्किंग में खड़े कम वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें