फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ठंड बढ़ने के बाद भी डेंगू के मरीजों में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक जिले में इस बार डेंगू के 276 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को 48 सैंपलों की जांच हुई है। इसमें डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिस क्षेत्र में भी डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं, वहां पर फॉगिंग का कार्य भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य नगर पालिका व नगर परिषदों को सौंपा गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य ग्राम पंचायतों की तरफ से करवाया जा रहा है। वहीं, जहां परमशीन उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। वहां परस्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी फॉगिंग करवाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ विभाग की ओर से केमिकल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही बाकी खर्च नगर पालिका व नगर परिषद की ओर से वहन किया जाता है। इसके अलावा जिले में मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए सर्वे का कार्य भी निरंतर जारी है। घरों या संस्थानों में लार्वा मिलने पर नोटिस भी जारी कि जा रहे हैं। अब तक आठ हजार से अधिक लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
कोट
सर्दी बढ़ने के बाद धीरे-धीरे डेंगू के मरीजों की संख्या में पहले से कमी आती जा रही है। विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सरिता गोरी, उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें