फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विद्यार्थी सहित तीन मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर से बढ़ी है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस मिले हैं। तीनों मामले ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इनमें एक मर्चेंट नेवी का कर्मचारी व एक विद्यार्थी शामिल हैं। कर्मचारी को फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार तक पूरे जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इनमें से 6 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और चार मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर टीकाकरण प्रक्रिया को प्रभावी रूप से चलाया गया है जिसके कारण लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर पूरा उत्साह है। झज्जर सरल केंद्र परिसर में आने वाले लोगों को वैक्सीनेशन कैंप में कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। जिले में रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.25 फीसदी है।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए जिलावासी पूरी तरह से जागरूक हैं। धैर्य व संयम के साथ कोरोना की चेन को तोड़ने में प्रशासन आमजन के साथ मिलकर कदम उठा रहे हैं। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य प्रबंधन में वैक्सीनेशन और सैंपलिंग प्रक्रिया पर फोकस किया गया है। डीसी ने बताया कि कोरोना रोकथाम में किए गए प्रबंधों के परिणाम स्वरूप जिला कोरोना से निरंतर दूरी बनाने में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 796 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 18 हजार 467 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें