बेरी। गांव दुबलधन में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक के फंदा लगाने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
गांव कलूरी जिला भरतपुर राजस्थान निवासी सुभाष पुत्र रामचरण पिछले करीब 9 माह पहले अपने भाई विक्रम के साथ गांव दुबलधन में मजदूरी का काम करने के लिए आया था। गांव दूबलधन में सीमेेंट के फर्मेे बनाने का कार्य करता था। मृतक के भाई विक्रम ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि सुभाष पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार रात को हर रोज की तरह दोनों अपने अलग-अलग कमरों में सो गए थे। सुबह जब विक्रम ने देखा कि सुभाष नहीं उठा है तो विक्रम ने सुभाष के कमरे में जाकर देखा। सुभाष ने कमरे में फंदा लगा रखा था और शव फंदे पर झूल रहा था।
गांव दुबलधन में श्रमिक के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। मृतक के भाई ने दिए बयान में बताया कि सुभाष कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक के भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
- राजेश कुमार, कार्यवाहक पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।