फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली गांव में तीन अवैध कॉलोनियों को तोड़ा

विज्ञापन
फोटो 71: अवैध कालोनी को धराशाही करती जेसीबी मशीन।
विज्ञापन
बादली। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को बादली गांव में तीन अलग-अलग जगह पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। करीब 5 एकड़ में बनाई जा रही कॉलोनी में दो जेसीबी मशीनों की सहायता से चहारदीवारी और नींव को उखाड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आदिल मित्तल मौके पर मौजूद रहे। डीटीपी टीम दोपहर को बाईपास स्थित एक अवैध कॉलोनी पर पहुंची और करीब साढ़े तीन एकड़ में बनाई जा रही कॉलोनी को तोड़ गया।
टीम ने करीब 1,500 मीटर रास्ता, साढ़े तीन एकड़ में 20 डीपीसी, 5 दीवार और एक मकान को धराशायी कर दिया। इसके बाद टीम ढांसा बॉर्डर पर पहुंची और करीब तीन एकड़ में विभागीय कार्रवाई की गई। टीम ने 10 डीपीसी और 13 दीवारों को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि विभाग के पास राजस्व संपदा गांव बन में तीन अवैध कॉलोनियों के पनपने की शिकायत आई थी जिसके बाद विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे।
भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो निर्माण रोका और न ही विभाग से अनुमति ली। सतीश कुमार ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाट न खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें