फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीद शेर सिंह राजकीय स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड करने की मांग

विज्ञापन
-फोटो 55 : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात करते भाजपा नेता जसबीर सैनी व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बालोर में स्थित शहीद शेर सिंह राजकीय विद्यालय को 12वीं तक अपग्रेड किए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। गांव के निवासी और रिटायर्ड अंग्रेजी लेक्चरर राजबीर यादव ने भाजपा नेता जसबीर सैनी के नेतृत्व में बुधवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से हरियाणा भवन दिल्ली में मुलाकात की।
विज्ञापन

राजबीर यादव ने शिक्षा मंत्री को बताया कि वर्तमान में विद्यालय केवल 10वीं कक्षा तक ही संचालित है। 11वीं व 12वीं की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को कई किलोमीटर दूर बहादुरगढ़ जाना पड़ता है जिससे उन्हें अतिरिक्त यात्रा और समय की परेशानी झेलनी पड़ती है।
विद्यार्थियों की संख्या, भवन क्षमता और संसाधनों को देखते हुए स्कूल में 12वीं तक कक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा नेता जसबीर सैनी ने बताया कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्कूल अपग्रेडेशन के प्रस्ताव पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंत्री का कहना है कि यदि विद्यालय क्षेत्रफल व छात्र संख्या के मानकों पर खरा उतरता है तो सरकार उचित कदम उठाएगी। सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही बालोर विद्यालय को 12वीं तक अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें