फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में नहाने उतरे तीन इंजीनियर साथियों की डूबने से मौत

विज्ञापन
एनसीआर माइनर में डूबे युवकों को ढूंढ़ते गोताखोर। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बादली/बहादुरगढ़। कस्बे के पास से गुजरती एनसीआर माइनर में नहाने के लिए उतरे तीन युवक डूब गए। दिल्ली निवासी ये तीनों युवक सिविल इंजीनियर थे। तीनों के शवों को माइनर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भिजवा दिया गया है। घटनास्थल पर एसडीएम विशाल कुमार, डीएसपी अशोक कुमार, एसएचओ जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीती रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एनसीआर माइनर पर गाड़ी खड़ी है और कुछ कपड़े किनारे रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर तीन युवकों के कपड़े मिले। ऐसे में पुलिस ने सहज अंदाजा लगा लिया कि तीनों युवक माइनर में डूबे होंगे। पुलिस के अनुसार तीनों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं जिसमें नजफगढ़ के प्रेमनगर निवासी प्रदीप पुत्र जगदीश, उत्तमनगर के मंशाराम राम पार्क निवासी आशीष पुत्र विजयपाल और नांगलोई निवासी मुशर्लिन शेख पुत्र मोहसिन शामिल थे। तीनों सिविल इंजीनियर थे और नौरंगपुर में एक कालेज भवन का निर्माण कार्य करवा रहे थे।
मंगलवार रात तीनों बादली से बहादुरगढ़ रोड पर गुरुकुल के पास एनसीआर माइनर में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन डूब गए। पुलिस ने रात के समय फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की मदद ली। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने रात के समय ही तीनों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान आशीष के तौर पर की गई। करीब दो घंटे बाद 10 बजे शेख का शव भी माइनर में मिला। पुलिस ने दोनों शवों को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। जबकि युवकों के परिजनों को भी घटना से अवगत करवाया गया। तीसरे युवक प्रदीप का शव दोपहर को मिला। सभी शव पुल से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिले। परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे पहले परिजन पहुंचे माइनर
देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने युवकों की तलाश शुरू की। बार-बार युवकों के पास फोन मिलाने पर भी युवकों से संपर्क नहीं हो सका तो परिजन ही तलाश में निकले। बीच रास्ते में उन्हें एनसीआर पुल पर गाड़ी दिखाई दी। माइनर किनारे कपड़े भी मिले। परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी।
सर्च अभियान में ग्रामीणों ने की मदद
माइनर में डूबे इंजीनियरों की तलाश में गांव के युवाओं ने भी मदद की। जो युवा तैरना जानता था वही माइनर में उतर गया और गोताखोरों व दमकल कर्मचारियों का सहयोग किया। घंटों की मशक्कत के बाद माजरी, गुभाना और बादली के युवाओं ने शव निकलवाने में सहयोग किया। रस्से की मदद से शवों को बाहर निकला गया।
वर्जन
बादली के पास एनसीआर माइनर में तीन युवकों के डूबने की खबर मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। शव निकाल पोस्टमार्टम करवा मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए हैं। लोगों को नहर में नहाने से रोकने के लिए प्रशासन की सहायता से इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, डीएसपी बादली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें