झज्जर। समसपुर माजरा गांव में तेरहवीं पर गए गोकुल धाम गौ सेवा महातीर्थ के संस्थापक को जान से मारने का प्रयास करने के मामले को लेकर शुक्रवार को गोककुल धाम परिसर में गौभक्त, खापों की बैठक हुई। बैठक में प्रशासन को आरोपियों को पकड़ने के लिए दो से तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया। तय समय में प्रशासन आरोपियों को नहीं पकड़ता है तो फिर महापंचायत की जाएगी।
इसके बाद सभी लोग पुलिस आयुक्त और डीसीपी से मिले। दोनों अधिकारियों ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। पंचायत की अध्यक्षता सतगामा के प्रधान ब्रह्मनंद गुलिया ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए आचार्य योगेंद्र ने कहा कि गौ भक्त सुनील निमाणा के साथ जो वाक्या हुआ वह निंदनीय है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके लिए पुलिस प्रशासन को दो से तीन दिन का समय दिया। यदि फिर भी कार्रवाई नहीं होती तो महापंचायत कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर आजाद, सुखबीर नंबरदार, मलखान, बलवान, प्रदीप, अक्षय, अनुराग मौजूद रहे।