शहर में निकले लोगों को समझाते डीआईजी अशोक कुमार।
- फोटो : Jhjhar
कोरोना वायरस को लेेकर लॉकडाउन के दौरान धारा 144 के उल्लंघन पर बेरी पुलिस थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि एक साधु सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बेरी थाने की टीम एमपी माजरा गांव में ग्रामीणों को जागरूक कर रही थी। इस दौरान पाया गया कि गांव के आश्रम में कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए हवन किया जा रहा था। पुलिस ने धारा 144 का उल्लघंन करने को लेेकर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गांव पलड़ा में पुलिस की टीम ने टोली बनाकर ताश खेल रहे लोगों को देखा तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
दुकानदार काबू
बेरी जहाजगढ़ रोड पर शिव चौक के पास एक व्यक्ति ने अपनी फर्नीचर की दुकान खोली हुई थी। वह दुकान के बाहर 6-7 व्यक्तियों को लगाकर काम करवा रहा था। जिसको धारा 144 व लोकडाउन की अवहेलना करने पर उसे काबू किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिदर्शन पुत्र ईशवरदास निवासी भागलपुरी बताया।
साधु सहित दो गिरफ्तार
एमपी माजरा गांव के ठाकुर द्वारा मंदिर गांव 20-25 व्यक्ति इकट्ठे थे, जो हवन कि तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ लोग तो भाग गए और दो व्यक्तियों को काबू कर लिया गया। वे महेन्द्र दास पुत्र पन्नालाल व प्रवीन निवासी एमपी माजरा हैं। पूछने पर महेन्द्र दास ने बताया कि कोरोना बीमारी को रोकने के सम्बन्ध में हवन करके गांव में आहुति देनी है। मंदिर कमेटी के सदस्य राजपाल, रणधीर व लेडा निवासी एमपी माजरा ने हवन का सामान लाकर दिया था। महेन्द्र दास ने व प्रवीन उपरोक्त ने ठाकुर द्वारा मंदिर में 20-25 व्यक्तियों को इकट्ठा करके हरियाणा में कोरोना वायरस होने पर लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना की है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ताश खेलते दो गिरफ्तार
बुधवार को गांव पलड़ा में पुलिस की टीम को कोरोना वायरस को लेकर गांव में जागरूक कर रही थी। गांव में टोली बनाकर ताश खेल रहे लोगों को देखा तो वहां से ग्रामीण इधर-उधर भाग गए। मौके से कुलदीप पुत्र सूरत सिंह व कुलदीप पुत्र अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
बेरी थाने के एसएचओ जय भगवान ने बताया कि लॉकडाउन और धारा 144 की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग अपने घरों में रहें और एक स्थान पर एकत्रित न हों।