मंडी का दौरा करते कमेटी के कर्मचारी।
- फोटो : Jhjhar
लॉकडाउन के दौरान लोगों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सब्जी मंडी का मात्र एक गेट खोला गया है। लोगों को मंडी में प्रवेश करने से पहले उनकी हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाए जा रहे हैं। जबकि बिना मास्क, रुमाल या परने आदि के लोगों को मंडी के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। मंडी में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी नंबर के हिसाब से दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। सब्जी मंडी में मंगलवार को बिना अनुमति के दुकान लगाने वाले दुकानदारों का सामान भी मार्केट कमेटी की तरफ से उठाया गया है।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे जिला को लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते प्रशासन की तरफ से हर तरफ नजर रखी जा रही है। सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी की टीम दोपहर से पहले पहुंची और टीम ने दुकानदारों को जागरूक किया। एक युवक को मंडी में बोर्ड देकर घूमाया गया। जिस पर सब्जी के रेट जायज लगाने। लोगों को तीन फुट दूर से सब्जी देने के निर्देश लिखे हुए थे।
एसडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
एसडीएम शिखा ने भी पुलिस टीम के साथ सब्जी मंडी में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों व दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उनके साथ शहर पुलिस की टीम भी मौजूद थी। प्रशासन की तरफ से बाजारों में दुकानदारों और सब्जी मंडी में पूरी तरह से नजर रखी जा रही है।