कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 से 8 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झज्जर जिले के तीन मुक्केबाजों ने पदक हासिल किए। 50 किलोग्राम वर्ग में अभी धनखड़ और 70 किलो में सचिन दलाल ने का कांस्य पदक हासिल किया। 90 किलो में सागर नारा ने रजत पदक जीता।
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के मुक्केबाजी कोच हितेश देशवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अगर खिलाड़ी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास करते रहेंगे तो आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।
सचिन दलाल का सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। सचिन मूल रूप से मांडोठी गांव के रहने वाले हैम। फिलहाल देव नगर की गली नंबर 5 के निवासी हैं। वह रोहतक के नेकी राम कॉलेज में बीसीए फाइनल में हैं।
सचिन ने अपनी जीत का श्रेय पिता बलराम दलाल उर्फ मिंटू पहलवान, माता और दादी राज देवी के साथ-साथ अपने कोच को भी दिया है। उनका चयन जल्द होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी हुआ है। सचिन ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करना है।
09jjrp03- अभी धनखड़।
09jjrp03- अभी धनखड़।