झज्जर। कर्नाटक में हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अभिनव भलारा ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सागर ने 90 किलो में कांस्य और शगुन ने 80 किलो में कांस्य जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी मुक्केबाज झज्जर स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।
प्रतियोगिता कर्नाटक के बंगलुरू में 4 से 9 फरवरी तक हुई। कोच हितेश देशवाल ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता नियमित प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों और खेल संगठनों ने कोच हितेश देशवाल और सभी पदक विजेता मुक्केबाजों को बधाई दी।
09jjrp08- शगुन