फोटो-57: बहादुरगढ़ में मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व उनके अभिभावक। स्रोत सम
बहादुरगढ़। प्रतिवर्ष 14 फरवरी को मनाया जाने वाला मातृ-पितृ पूजन दिवस पर बच्चों ने अपने माता-पिता की उपस्थिति में पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का आयोजन योग वेदांत सेवा समिति की ओर से किया गया। आयोजन के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, मंदिरों व गांवों में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। आयोजन रामा कृष्ण हाई स्कूल, शिवम स्कूल, शक्ति विद्या मंदिर हाई स्कूल, एनआर हिंदू हाई स्कूल और शक्ति मंदिर में हुआ।