फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पशुओं की लड़ाई में हवाई फायर करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीते दिनों गांव मांडोठी में झोटा की लड़ाई के दौरान झोटे को जेली मारने और फायर करने के मामले में तीन भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग अवैध हथियार, तीन कारतूस और जेली बरामद की है। आरोपियों के न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी प्रभारी उप निरीक्षक जयभगवान ने बताया कि मांडोठी निवासी एक शख्स ने शिकायत दी थी कि वह अपने पशुओं को चराने के लिए स्टेडियम में आया हुआ था। वहीं पर ओमवीर, धर्मवीर व सोमबीर अपने पशु को लेकर स्टेडियम में आ गए। दोनों पशुओं की वहां आपस में लड़ाई हो गई। आरोप है कि अपने पशु को हारता हुआ देखा तो उन्होंने उनके पशु पर जेली से हमला कर दिया। इसी दौरान वहां मेरे पिता और भाई आ गए। इसके बाद उन्होंने हवाई फायर कर दिया। इस हवाई फायर के बाद दोनों पशु वहां से भाग गए। जिनके साथ ही यह भी वहां से चले गए। आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। मांडोठी चौकी की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल जिसकी मैगजीन में तीन रौंद थे और जेली बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें