फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्तपाल की कैथ लैब से सामान चोरी

Tue, 25 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल की कैथ लैब से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का आरोप कैथ लैब में काम कर चुके दो कर्मचारियों पर लगा है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी परीक्षित ने बताया कि वह अस्पताल में बतौर कैथ लैब इंचार्ज काम करता है। गत 21 मार्च को राहुल व आशीष बिना बताए उससे मिलने आये थे। 22 मार्च को जब ऑपरेशन के लिए कैथ लैब में गए तो देखा कि बहुत सारा कीमती सामान गायब था। इसके बारे जब स्टाफ से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 21 मार्च की शाम राहुल बैग लेकर कैथ लैब में घुसा था। इसके बाद उसने अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की तो पाया कि राहुल बिना इजाजत के खाली बैग लेकर गया और तीन मिनट बाद भरे हुए बैग समेत बाहर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें