फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेता से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के एक दवा विक्रेता से चार अगस्त को मांगी गई बीस लाख की रंगदारी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को काबू किया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वीरवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होने के बाद बुधवार को शहर के दवा विक्रेता वापस काम पर लौट आए। दो दिन की हड़ताल के बाद शहर के दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें खोली।
विज्ञापन

सिम एक्टीवेट करने वाले आरोपी पकड़े जाने के बाद उठा मामले से पर्दा
पुलिस से जुड़े सूत्रों की माने तो प्रारंभिक जांच में ही पुलिस ने इस घटना को किसी गैंगवार से जुड़ा हुआ नहीं पाया है। हिसार के दो लोगों को इस मामले में पिछले दिनों हिरासत में लिए जाने के बाद मामले की कलई खुलती चली गई। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की पुष्टि नहीं की है। लेकिन पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जो लोग दवा विक्रेता से बीस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे थे। उनमें से एक इसी धंधे से जुड़े व्यापारी के यहां काम करता था और उसका पीड़ित दवा विक्रेता के पास आना-जाना था। जिसने बाद में मामले में कुछ लोगों को अपने साथ संलिप्त करते हुए दवा विक्रेता से एक बड़ी रकम रंगदारी के रूप में हड़पने की योजना बना डाली। पूरे मामले का पर्दाफाश जिला पुलिस की ओर से वीरवार को किया जाएगा।
लोगों को मिली राहत
दो दिन तक हड़ताल के बाद सभी दवाई विक्रेता काम पर लौट आए हैं। दवाई की दुकानें बंद होने से परेशान लोगों ने भी राहत की सांस ली है। दो दिन तक दवाइयों की दुकानें बंद होने के कारण लोग दवाइयों के लिए इधर से उधर चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का इस मामले में सुराग हाथ लगे थे। जिसके आधार पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए काबू किया है। मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- राजेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें