बहादुरगढ़। गांव लडरावण में एक प्लाट को लेकर खरीदार और मालिक को धमकी दी गई है। साथ ही मालिक के भतीजे पर गोली चलाई गई। वह बाल-बाल बच गया। शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन निवासी लडरावण ने बताया कि वह काफी समय से क्लीनिक चलाते हैं। तीन वर्ष पहले गांव लडरावण में जयभगवान और सोनू से प्लाट लिए थे। उस दौरान मेरी पत्नी के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल आई थी। कॉलर ने कहा था कि प्लाट छोड़ दें, उसके बाद 10 सितंबर 2024 को प्लाट पर काम करने वाले मिस्त्री के पास कॉल आई। कहा कि काम छोड़ दे, वरना गोली मार दूंगा।
11 सितंबर को शाम के समय करीब 6 बजे मेरे मोबाइल पर भी एक धमकी आई। कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी। प्रवीन ने बताया कि उस दौरान दुकान पर उसके साथ गांव के जयभगवान भी थे। जयभगवान ने कॉलर से बात की और बताया कि यह प्लॉट तो मेरा है। शिकायत देने के लिए बहादुरगढ़ सदर थाना जा ही रहा था कि जयभगवान के पास उनके भतीजे सौरभ का फोन आया और कहा कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मेरे ऊपर गोली चलाई है। इसमें वह बाल-बाल बच गया। शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।