17jjrp04- लघु सचिवालय सभागार में बैठक को संबोधित करे एडीसी जगनिवास। स्रोत-प्रचार विभाग
झज्जर। गीता महोत्सव को हर साल की तरह भव्य बनाने के लिए सोमवार को बैठक में रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस साल गीता महोत्सव चार दिनों तक चलेगा। इसमें गीता थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, प्रदर्शनी, शोभा यात्रा, क्राफ्ट मेला, श्रीमद्भागवत कथा, गीता आरती सहित अनेक आयोजन होंगे।
इसके अलावा जिले में दीपदान का भव्य आयोजन होगा। एडीसी जगनिवास ने बताया कि जिला प्रशासन गीता महोत्सव को इस बार भी भव्यता के साथ व जिलावासियों की जनभागीदारी के साथ मनाएगा। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में 28 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव में गीता, कर्म, ज्ञान व भक्ति का संतुलन मुख्य थीम रहेगी।