फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: होली पर नहीं होगी पानी की अतिरिक्त आपूर्ति, संभलकर करें खपत

विज्ञापन
28jjrp17- बेरी ​स्थित जलघर जहां से शहर में पानी की सप्लाई की जाती है। संवाद
विज्ञापन
बेरी। जनस्वास्थ्य विभाग होली व फाग पर अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति भी नहीं करेगा। ऐसे में लोग संभलकर पानी की खपत करें। जनस्वास्थ्य विभाग ने प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील की है ताकि पानी की बर्बादी न होने पाए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी से होली खेलना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इस समय नहरों में पानी नहीं पहुंचा है और जलघरों में भी कम मात्रा में पानी बचा हुआ है जिसके चलते विभाग की तरफ हर जोन में दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही है।
जेई का कहना है कि 3 मार्च को जवाहर लाल नेहरू कैनाल में पानी आएगा और इसके 5-6 मार्च को झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आएगा। झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आने के बाद जलघर के टैंकों में स्टोरेज किया जाता है। इसी के चलते होली व फाग पर विभाग की तरफ से पानी की सप्लाई 2 दिन छोड़कर दी जाएगी।
विज्ञापन


होली पर्व पर पानी की खपत ज्यादा बढ़ती

बता दें कि बेरी शहर में बने दो जलघरों से हर रोज 35 लाख लीटर पानी सप्लाई होती है। होली पर्व पर पानी खपत बढ़ जाती है जिसके विभाग की तरफ से शहरवासियों से अपील भी की गई है कि होली व फाग वाले दिन पानी की बर्बादी ना करे और संभलकर खपत करें क्योंकि झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में 5-6 मार्च को पानी आएगा।

वर्जन

होली व फाग वाले दिन विभाग की तरफ से पानी की कोई अतिरिक्त सप्लाई नहीं दी जाएगी। झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में 5-6 मार्च को पानी आएगा। इसके चलते अभी शहर में हर जोन मे 2 दिन छोड़कर सप्लाई दी जा रही है। आमजन से अपील है कि होली पर पानी की बर्बादी ना करें।
विज्ञापन


अरुण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें