फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज बस का बढ़ाया समय, 31 मार्च तक चलेगी

विज्ञापन
28jjrp13- झज्जर। खाटू श्याम के लिए चलाई जाने वाली रोडवेज बस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। खाटू श्याम के लिए चलाई जाने वाली हरियाणा राज्य परिवहन की झज्जर डिपो की रोडवेज बस का समय एक माह के लिए बढ़ाया गया है। पहले 28 फरवरी तक बस चलाई जा रही थी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए 31 मार्च तक रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई में रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की तरफ से खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू किया था। बस सुबह आठ बजे रोहतक के सामान्य बस अड्डा से संचालित होती है। इसके बाद सुबह 9 बजे झज्जर बस अड्डा होते हुए रेवाड़ी से खाटू श्याम के लिए जाती है।
यात्रियों की संख्या अच्छी
खाटू श्याम के लिए संचालित की जा रही रोडवेज बस में यात्रियों की संख्या अच्छी आ रही है। इस अनुसार खाटू श्याम के लिए चलाई गई रोडवेज बस के समय को लगातार बढ़ाया जा रहा है। आगामी समय में यात्रियों की संख्या के आधार पर रोडवेज बस के समय को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो की तरफ से जुलाई से रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है। अब रोडवेज विभाग की तरफ से 31 मार्च तक खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


अशोक, सीआई, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें