-फोटो 64 : बहादुरगढ़ में टै्रक से गुजरती मेट्रो। संवाद
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। फरीदाबाद के सूरजकुंड में लगे अंतरराष्ट्रीय मेले के टिकट ऑनलाइन बुक करने पर 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट केवल कार्य दिवस के दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर मिलेगी।
हरियाणा पर्यटन निगम के अनुसार, पर्यटक दिल्ली मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) की अधिकारिक वेबसाइट और सूरजकुंड मेले की वेबसाइट पर आकर टिकट बुक कर सकते हैं।
बहादुरगढ़ से प्रतिदिन सूरजकुुंड मेला देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग जाते हैं। अधिकतर लोग मेट्रो में सफर करके ही मेला देखने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन यात्रियों के लिए यह काफी फायदेमंद है।
डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला चल रहा है। मेले में भारी संख्या में लोग न केवल बहादुरगढ़ से बल्कि आसपास के क्षेत्रों और दिल्ली से भी पहुंच रहे हैं। मेले की टिकट ऑनलाइन बुक करने पर 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
बहादुरगढ़ से मेला देखने के लिए गए कृष्ण कुमार, योगेश गुप्ता, विष्णु ने बताया कि वे पिछले दिनों ही सूरजकुंड मेला देखकर आए हैं। मेला बेहद शानदार है। प्रतिदिन मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। डीएमआरसी और हरियाणा पर्यटन निगम की वेबसाइट पर मेले की टिकट पर 40 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह लोगों को बेहद पसंद आ रही है। बहादुरगढ़ से सूरजकुंड मेले में जाने के लिए मेट्रो से दो से सवा दो घंटे का समय लगता है। वहीं यही सफर रोड से तय करने में तीन घंटे लग जाते हैं।