27jjrp32- भिवानी, हिसार काउंटरों पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
झज्जर। एक तरफ सीईटी के लिए रोडवेज की तरफ से बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई हैं, लेकिन आम जनता को बसे नहीं मिल पाई। उनको घंटों बसों के लिए इंतजार करना पड़ रहा हैं। जबकि रविवार को तीज पर्व होने के कारण बस स्टैंड पर भीड़ रही। खास तौर पर बेरी, कलानौर, भिवानी, हिसार रूट पर आम जनता को बसें नहीं मिल रही हैं। यात्रियों को एक से दो घंटे का इंतजार करना पड़ा।
भिवानी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे रणधीर ने बताया कि वह सुबह साढ़े 8 बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब साढ़े 9 बजे तक बस नहीं आई है। कहा जा रहा है कि साढ़े 11 बजे के बाद कोई बस बचेगी तो भेज दी जाएगी। वहीं भिवानी जाने वाले अनुज ने बताया कि एक घंटे से बस नहीं हैं। रोडवेज क्या प्राइवेट बस भी रूट पर नहीं हैं। कोई जवाब भी नहीं दिया जा रहा। नूंह जाने वाले जब्बार ने बताया कि उसे नूंह जाना हैं, लेकिन अब तक बस नहीं मिली हैं। इसी प्रकार की दिक्कत अन्य यात्रियों को भी हुई।