झज्जर। जिले में आयोजित सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, रोडवेज कर्मियों, शिक्षा विभाग, निगरानी अधिकारियों सहित सभी विभागों की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी की प्रतिबद्धता, जिम्मेदारी व टीम भावना के साथ किए गए कार्यों के चलते यह परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हो सकी। सीईटी परीक्षा के ओवरऑल इंचार्ज रहे एडीसी जगनिवास ने सभी अभ्यर्थियों व उनके परिजनों का भी आभार जताया है।