10jjrp11- झामरी गांव में जर्जर बिजली के खंभे। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। झामरी गांव से खोरडा रोड पर सड़क के किनारे बिजली के खंभे जर्जर हो चुके हैं। किसान नेता राजेश झामरी ने बताया क संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसान अब हर दिन खेत में रहता है ना जाने किस समय हादसा हो जाए। बिजली निगम के अधिकारियों को चाहिए कि समय रहते इन जर्जर और खंडित बिजली के खंभों को बदलें ताकि किसान सुरक्षित होकर अपने खेत में काम कर सकें। खेत में काम करते समय किसान को खतरा रहता है कि कहीं इन जर्जर खंभों के कारण उसके साथ कोई हादसा न हो जाए।
10jjrp11- झामरी गांव में जर्जर बिजली के खंभे। स्रोत-ग्रामीण