फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंगलीराम पार्क के सामने सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग की

विज्ञापन
05jjrp19- मंगलराम पार्क के बाहर सड़क पर ब्रेकर की मांग करते सीताराम गेट के निवासी। स्रोत-पाठक
विज्ञापन
झज्जर। सीताराम गेट के लोगों ने मंगलीराम पार्क के सामने सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग की है। यहां काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। रोड पार करने पर सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

श्याम सुंर, सतपाल, रूपचंद, सीताराम, विजेंद्र, भूप सिंह, संतलाल, विष्णु, विजय, लक्ष्मण सिंह, सुशील, प्रेमवती, जगवंती, इंद्रवती, संतोष, नानो देवी, शकुंतला ने बताया कि मंगलीराम पार्क काफी संख्या में लोग सुबह व शाम घूमने के लिए आते हैं। इसमें ज्यादातर बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग होते हैं।
मंगलीराम पार्क के मुख्य गेट के सामने मुख्य रोड है। यहां गाड़ियां काफी तेज गति से निकलती हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने मांग की कि यहां पर ब्रेकर बनवाया जाए। वह नगर परिषद चेयरमैन से मिलकर कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें