फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चौकीदार लगाने के बाद भी हो गई चोरी

Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर में चोरी रुकने का नाम न हीं ले रही है। व्यापार मंडल द्वारा चौकीदार लगाए जाने के बाद भी सुभाष चौक डाकखाने के नजदीक स्थित दुकान काशटर तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। इसका पता सुबह लगा, जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

दुकानदार हैप्पी ने बताया कि दुकान का शटर तोड़करअंदर घुसकर लगभग 4090-500 की नकदी, बीडी, सिगरेट चोरी कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात होने से व्यापारियों में भी रोष है। इससे पहले शुक्रवार रात को मुख्य बाजार में रेडीमेट की दुकान का भी शटर तोड़कर अज्ञात लोग 30 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए थे। इसका सुराग भी अब तक पुलिस को नहीं लग सका है। वहीं दूसरे दिन लगातार चोरी होने से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने पुलिस से शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा जल्द ही व्यापारी पुलिस अधीक्षक से मिलकर गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे ताकि व्यापारियों की दुकानों की सुरक्षा हो सके।

10 चौकीदार फिर भी नहीं रुक ही चोरी
व्यापारियों ने अपनी खर्चे पर ब्लाक बनाकर अलग-अलग जगह 10 चौकीदार लगाए हुए हैं। उसके बावजूद चोरी की वारदात नहीं रुक रही है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि चौकीदारों को सख्ती से समझाया जाएगा कि वह रात भर चौकीदारा करे न कि एक साथ बैठे। उनको चेतावनी दी जाएगी। यदि फिर भी नहीं माने तो उनको बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें