फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Wed, 22 Jul 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पॉश कॉलोनी सेक्टर-6 के एक मकान में सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर आए चार लोगों ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के गहनों के अलावा तीन लाख से अधिक की नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। मकान मालिक को करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

चोरों की यह सारी वारदात घर और पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित राजेंद्र झज्जर रोड स्थित कृष्णा नगर में एबी टेक्नोक्राफ्ट के नाम से फैक्टरी चलाते हैं।
विज्ञापन


मूलत: जींद के राजेंद्र भारद्वाज फिलहाल शहर की पॉश कालोनी सेक्टर-6 के मकान नंबर 677 में रहते हैं। वारदात वाले दिन परिवार के सब सदस्य घर से बाहर गए हुए थे तो पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार उनके घर के आगे रुकी। उसमें सवार चार लोगों में से तीन नीचे उतरे।

इनमें से दो घर के बाहर रेकी करते रहे और एक युवक अंदर घुस गया। उसने घर का सामान खंगालते हुए उनके सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी और दो लैपटॉप सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। वे घर में रखी तीन लाख की नकदी पर भी हाथ साफ कर गए।

20 से 25 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उनके घर में हुई यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। मकान मालिक के अनुसार यह सब वाकया करीब 20-25 मिनट में हो गया।

पड़ोस की महिला ने घर के ताले टूटे देखे और कमरे खुले पाए तो राजेंद्र की पत्नी उर्मिला को सूचना दी। उर्मिला ड्यूटी से घर पहुंची और घर में सामान बिखरा देखा तो पति राजेंद्र को बताया।

दंपति ने सामान संभाला तो उक्त कीमती चीजें नहीं मिलीं। उन्होंने सेक्टर-6 चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

बेटी के लिए जोड़े थे जेवरात
राजेंद्र भारद्वाज की पत्नी उर्मिला गांव नूना माजरा के सरकारी स्कूल में लेक्चरर हैं और बेटा-बेटी दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह खुद झज्जर रोड स्थित कृष्णा नगर में एबी टेक्नोक्राफ्ट के नाम से फैक्टरी चलाते हैं।

भारद्वाज ने गुड़गांव की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नियुक्त इंजीनियर बेटी की शादी के लिए जेवरात और दूसरा सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। मगर इस सामान पर चोरों की नजर पड़ गई। इस वारदात से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ।

चोरी के इस मामले की गहन जांच की जा रही है। चोरों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है। चोर जिस गाड़ी से आए थे, उस पर नंबर प्लेट भी किसी दूसरी गाड़ी की लगी थी। फिर भी चोर जल्दी धरे जाएंगे। -अमित कुमार, चौकी प्रभारी सेक्टर-6 बहादुरगढ़
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें