फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेपर देने गया युवक नहीं पहुंचा घर, मामला दर्ज

Mon, 30 Jun 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एमडीयू रोहतक में बीएससी प्रथम वर्ष का पेपर देने गया युवक वापस घर नहीं पहुंचा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। गांव खेडी खुम्मार निवासी रविंद्र ने बताया कि उसका बेटा हर्ष यादव एमडीयू रोहतक में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ता है। हर्ष यादव का 27 जून को बीएससी प्रथम वर्ष का पेपर था। उसके भाई विजय का लड़का हितेष उसे बस अड्डा झज्जर के गेट पर रोहतक जाने के लिए छोड़कर वापिस घर आ गया था।
विज्ञापन

शाम को उसकी पत्नी उर्मिला ने हर्ष को फोन किया तो हर्ष ने कहा कि वह झज्जर है और 10 से 15 मिनट में घर आ रहा है। जब वह कुछ देर बाद तक घर नहीं आया तो उसके फोन पर फोन किया तो उसका फोन बंद आया। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला। उन्होंने हर्ष के दोस्त रक्षित से बात की तो बताया कि एक मोबाइल नंबर से उसके पास व्हाटसअप पर मैसेज आया था कि वह रात को उसके पास रुकेगा। इसके बाद उन्होंने उस मोबाइल नंबर पर बात की तो उसने अपना नाम व पता रोहतक के किला मोहल्ला निवासी वंश बताया। पहले तो वह बातें घुमाता रहा और बाद में कहा कि वह व हर्ष यादव साथ हैं और कल तक घर आ जाएंगे। जब उस पर दबाव डालकर हर्ष से बात कराने के लिए कहा तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। संदेह है कि उसके बेटे हर्ष यादव को वंश ने ही किसी गलत मंशा के कारण कहीं छिपाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें