फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव

Mon, 06 Mar 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। महेंद्रगढ़ केनाल में डूबे गांव झांसवा निवासी युवक रवींद्र का अंतिम संस्कार रविवार को गांव में गमगीन माहौल में किया गया। युवक के नहर में डूबने के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। घटना के समय युवक रवींद्र के साथ उसके दो साथी भी थे। पुलिस ने दोनों साथियों से पूछताछ की है लेकिन मृतक के परिजनों ने साथी युवकों पर कोई शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

झांसवा गांव का रवींद्र (27) पुत्र बिजेंद्र कोसली में बाइक रिपेयर का कार्य करता था। घर से कोसली दुकान पर गया था। बताया जाता है कि रवींद्र अपने दो साथियों के साथ नहर पर गया और इसी दौरान हादसा हुआ। रवींद्र नहर के गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शनिवार को नहर का पानी रोका गया और गोताखोरों की मदद लेकर घंटों युवक की तलाश नहर में की गई। आखिरकार साल्हावास के युवाओं ने चेन बनाकर नहर में मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर दूर नहर की तलहटी में शव देर सायं मिला। रात को ही शव पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें