18jjrp02- शहीद भगत सिंह चौक के पास शहर के मौजिज लोगों को हिंदी अनुवादित गीता वितरित करते सुमेर
झज्जर। यादव महासभा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र दरोगा के भगत सिंह चौक स्थित कार्यालय पर सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्रिंसिपल राजकीय कॉलेज नारनौल सुमेर सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने संपूर्ण गीता का हिंदी में अनुवाद किया है।
उन्होंने स्वामी दयानंद, स्वामी विवेकानंद व स्वामी श्रद्धानंद की दी हुई शिक्षाओं के बारे में भी पुस्तक लिखी। रविवार को उन्होंने अनुवादित गीता का पुस्तक के रूप में प्रकाशन किया और 100 से अधिक प्रतियां निशुल्क वितरित की। वह अब तक 18 हजार से भी अधिक प्रतियां निशुल्क वितरित कर चुके हैं।
इस अवसर पर रामअवतार यादव, देवेंद्र यादव, राव उदयभान यादव, सुभाष गुर्जर, सूरजभान जाखड़, रिटायर्ड प्रिंसिपल एचएस यादव, गजराज सिंह, कालूराम आदि मौजूद रहे।