फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिनेश गोलिया व साहिल इमलोट की कुश्ती रही बराबर

विज्ञापन
27jjrp23- मातनहेल में आयोजित दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते अति​​थि। स्रोत-आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मातनहेल में हुए दंगल में एक लाख 37 हजार की पहली कुश्ती भारत केसरी हैवीवेट पहलवान दिनेश गोलिया व साहिल इमलोट के बीच चली।20 मिनट तक चली कुश्ती में कोई निर्णय नहीं हो पाया। इसके बाद दोनों ही पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर खत्म करवाई गई।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती में अलग-अलग 12 पहलवानों के छह जोड़े बनवाए गए। दूसरी कुश्ती के जोड़ में मोहित लीलू अखाड़ा लाडपुर ने पुनीत जयवीर अखाड़ा को हराकर जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती के दूसरे जोड़ में चिराग मोटा अखाड़ा लाडपुर व हिमांशु कैथल जोरा सिंह अखाड़ा के बीच बराबरी पर रही।
दूसरी कुश्ती के तीसरे जोड़ में मोहित लीलू अखाड़ा लाडपुर के साथ मोहित गांव जोंणधी के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। दूसरी कुश्ती के चौथे जोड़ में कपिल मेहर सिंह रोहतक अखाड़ा व रोहित लीलू अखाड़ा लाडपुर के बीच हुई कुश्ती में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती के पांचवें जोड़ में ही प्रत्यक्ष और आशीष जोरा सिंह अखाड़ा के पहलवान भी बराबरी पर रहे। तीसरी कुश्ती राकेश मातनहेल व रेशम बाघोत के बीच हुई, यह कुश्ती भी बराबर रही। अमित कृष्ण अखाड़ा व अमित छिक्कारा भारतीय सेना की कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
बेहतरीन मुकाबले में हिसार जिले के मिरका निवासी दीपक भारतीय सेना के जवान व मोनू छारा के मध्य हुई जो बराबरी पर रही। इस अवसर पर सरपंच विजय लता, सरपंच प्रतिनिधि कैप्टन बिजेंद्र सिंह, सोमवीर जाखड़, इंद्रजीत सुहाग, उषा सुहाग, कृषि विभाग से नीना सुहाग, अमित डीघल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें