फोटो-64: बहादुरगढ़ के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में बैठक कर विकास कार्यों के लिए विचार-विमर्श करते
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। शहर के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर उद्यमियों में रोष है। क्षेत्र में सात करोड़ की लागत से सड़क और आधारभूत सुविधाओं के सुधार का कार्य करीब दो वर्षों से चल रहा है लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। बहादुरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान राजेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल, उपप्रधान सत्यप्रकाश छिकारा, उद्यमी प्रमोद ने बैठक करके हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों से मुलाकात की और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और तय समयसीमा का पालन नहीं हो रहा। अधूरे कार्य के कारण उद्योगों का संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्य पूरा कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद