फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वकीलों की हड़ताल से एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट के कार्य बाधित

Thu, 05 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 72: वर्क सस्पेंड कर नए भवन के बाहर मौजूद झज्जर, बहादुरगढ और बादली बार एसोसिएशन सदस्य।
विज्ञापन
बादली। उपमंडल स्तर पर चैंबर अलाट न होने से आक्रोशित वकीलों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट कार्य भी बाधित हुए। समर्थन देने के लिए बहादुरगढ़ और झज्जर से बार एसोसिएशन के प्रधान भी पहुंचे।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ बार के प्रधान रविन छिल्लर और झज्जर बार एसोसिएशन प्रधान दीपक गोयल ने कहा कि वकीलों के बैठने के लिए जगह चिह्नित नहीं करना असंवैधानिक है। नया भवन बनने के बाद भी वकीलों को पुराने भवन में कामकाज करना पड़ता है। दिन में कई बार उपमंडल परिसर और पुराने परिसर स्थित चैंबर के चक्कर लगाने से वकीलों का समय खराब हो रहा है।
बुधवार को धरने पर बादली बार एसोसिएशन के प्रधान सज्जन कुमार, अरविंद गुलिया, मास्टर रविंद्र दरियापुर, अमित, प्रमोद कौशिक, योगेश और एडवोकेट संदीप मुंडाखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्जन
भवन निर्माण के दौरान बनाए नक्शा में वकील चैंबर के लिए जगह निर्धारित नहीं होने से परेशानी बनी है। समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।-डॉ रमन गुप्ता, एसडीएम बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें