फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां किसी भी सूरत में बेटों से कम नहीं : सरोजबाला

Thu, 05 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 71: गांव निमाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बादली। गांव निमाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कन्या भ्रूण हत्या पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोजबाला ने बताया कि बेटियां किसी भी सूरत में बेटों से कम नहीं हैं, बेटियां भी बेटों की तरह परिवार का नाम रोशन करती है। इसलिए बेटियों को भी बेटों के समान मानकर पढ़ाना चाहिए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता विशाल ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए गांव में जागरूकता कार्यक्रम करना चाहिए।
कोई ऐसी घटना का पता लगे तो स्वास्थ्य विभाग को सूचना देनी चाहिए। विभाग सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम उजागर किए बिना एक लाख रुपये का इनाम देगा। इस मौके पर आशा वर्कर प्रवीन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीतल के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें