19jjrp14- झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बिजली लाइन को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
झज्जर। सरकार की तरफ से जगमग योजना के तहत गांवों में 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करने की पहल की गई है। इसमें बिजली निगम की तरफ से घरों के बाहर मीटर लगाए जा रहे हैं। दहकोरा व जसौर खेड़ी गांव में मीटर लगाने का काम पूरा हो गया है।
वहीं सिलानी, नया गांव, मातन और मांडौठी गांव में काम किया जा रहा है। इसके अलावा नूना माजरा, आसौदा व टांडाहेड़ी गांव में अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है। मांडोठी व नया गांव ने बाहर मीटर लगवाने का विरोध किया था। इन दोनों गांवों सहित अन्य गांवों में भी जगमग योजना के तहत बाहर मीटर लगाए जा रहे हैं।
वर्जन
जिले के दो गांव दहकोरा व जसौर खेड़ी में जगमग योजना के तहत काम पूरा किया गया है। इसके अलावा अभी चार गांवों सिलानी, नया गांव, मातन और मांडौठी में कार्य चल रहा है, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करने की पहल है।
यशबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर