फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप ने 20 से ज्यादा झुग्गियां व चहारदीवारी तोड़ी

विज्ञापन
फोटो-64: बहादुरगढ़ में प्लास्टिक वेस्ट स्टाकिस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे नगर परिषद के अधिक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की टीम ने सोमवार को अवैध कब्जा हटाते हुए प्लास्टिक वेस्ट के अड्डों को बुलडोजर से ध्वस्त किया। कृष्णा नगर क्षेत्र में 10 झुग्गियों और 12 चहारदीवारी व गेट को तोड़ दिया। इसके अलावा एमआईई पार्ट-बी में भी 12 झुग्गियों सहित अवैध चहारदीवारी को गिराया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई एमई जोगेंद्र सिंधु, सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा और सुपरवाइजर शिव कमांडो के नेतृत्व में की गई। इस दौरान भारी दल-बल और नगर परिषद का स्टाफ मौजूद रहा। एमई जोगेंद्र सिंधु ने बताया कि इन स्थानों पर लंबे समय से प्लास्टिक वेस्ट का स्टॉक किया जा रहा था। कचरे को जलाने, वाशिंग करने और खुले में रखने से प्रदूषण फैल रहा था जिससे आसपास के इलाकों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसके साथ ही झुग्गी-झोंपड़ियों में असामाजिक तत्वों के रहने से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हो रही थी। सेक्टर-13 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कृष्णा नगर में पड़े प्लास्टिक वेस्ट को हटाने को लेकर हाल ही में समाधान शिविर में शिकायत दर्ज कराई थी।

फोटो-64: बहादुरगढ़ में प्लास्टिक वेस्ट स्टाकिस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे नगर परिषद के अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें